मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प: CM साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य महाकुम्भ का भव्य शुभारंभ

रायपुर: परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अमन, चैन और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मेगा हेल्थ कैम्प हजारों लोगों के लिए स्वास्थ्य संजीवनी साबित होगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने गठन के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते 25 वर्षों में स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को जोड़ने और सेवा की प्रेरणा देता है, और यह कैम्प उसी भावना को साकार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। साथ ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ₹25 लाख तक की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन को बचाने और बेहतर बनाने का संकल्प है। उन्होंने इस विशाल आयोजन के लिए विधायक राजेश मूणत और उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांच स्टालों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय करुणा की सशक्त अभिव्यक्ति है। बाबा गुरु घासीदास जी के “सत्य, अहिंसा और समानता” के संदेश से प्रेरित यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से यह कैम्प जांच से लेकर उपचार तक समग्र समाधान उपलब्ध करा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर आयोजित यह स्वास्थ्य महाकुम्भ समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों का उपचार कैम्प में संभव नहीं होगा, उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संबद्ध संस्थानों में निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विधायक राजेश मूणत ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” से प्रेरित होकर इस मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे एक्स-रे, ईको, सोनोग्राफी सहित सभी प्रमुख जांचें और आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर जांच हेतु अत्याधुनिक मशीनों की विशेष व्यवस्था की गई है। एम्स रायपुर सहित देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से यह आयोजन जनसेवा का बड़ा उदाहरण बन रहा है।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कई विधायक, महापौर मीनल चौबे, वरिष्ठ चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment