जशपुर: जिले में फर्जी तरीके से खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष), निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, जशपुर में किराए के मकान में रहकर स्वयं को सशस्त्र बल का सिपाही बताता था। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमते हुए दो महिलाओं को झांसे में लिया और मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से 2 लाख रुपये ठग लिए।
पीड़िता सीमा बाई (39 वर्ष), निवासी झरगांव, चौकी सोनक्यारी ने घटना की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली जशपुर में दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिलासपुर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जब्त किए।
ASP जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि फर्जी वर्दी पहनकर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8215533
Total views : 8257202