दुर्ग: धमधा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले तामेश्वर ठाकुर (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तामेश्वर अपने चाचा के साथ दुर्ग जाने का बहाना बनाकर घर से निकला था। वह हाल ही में बाइक चलाना सीख रहा था और रात को बाइक लेकर सड़क पर निकला।
सोमवार सुबह 15 दिसंबर को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे तामेश्वर का शव और बाइक देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग (मृत्यु का अनुसंधान) कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर तामेश्वर के चाचा को हिरासत में लिया, लेकिन मृतक के पिता के थाने पहुंचने पर उन्हें छोड़ा गया। धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि तामेश्वर रात में बाइक चलाते समय गिरा होगा और चोट लगने से उसकी मौत हुई।
पुलिस का कहना है कि मृतक की बाइक चलाने की कम अनुभव और रात के समय सड़क पर गिरने के कारण हादसा हुआ प्रतीत होता है। जांच जारी है और सभी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155846
Total views : 8176411