3200 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा मोड़! ED कोर्ट में पेश हुईं सौम्या चौरसिया, अब रिमांड की तैयारी
लंबी पूछताछ के बाद ED ने की गिरफ्तारी, स्पेशल कोर्ट में पेश कर आगे की जांच तेज
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी अब उन्हें आगे की गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने सौम्या चौरसिया को मंगलवार को शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में तलब किया था। लंबी और गहन पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
कोयला घोटाले में भी नाम
गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया का नाम इससे पहले कोयला घोटाले में भी सामने आ चुका है और वह इस मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल मानी जाती हैं।
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी सशर्त रिहाई
इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया गया था। उस दौरान कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए थे।
अब एक बार फिर ईडी की कार्रवाई के बाद यह मामला नई कानूनी और राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है। आने वाले दिनों में रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ से कई और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235120
Total views : 8282302