दुर्ग के नगपुरा में शुरू हुई पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
17 से 21 दिसंबर तक चलेगी कथा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया विशेष रूट और डायवर्जन प्लान
दुर्ग: ग्राम नगपुरा में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि आवागमन सुचारु और सुरक्षित बना रहे। रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव और खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग, पार्किंग स्थल और डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
शिव भक्ति और अध्यात्म से ओतप्रोत इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166473
Total views : 8193013