ताजा खबर

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, जगदलपुर में सप्लायर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्राहक का इंतजार करते समय पुलिस ने दबोचा, 1.5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

जगदलपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चावल की बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी कर रहे एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटकचोरा इलाके में पुराना भट्टी के पीछे गली के पास एक व्यक्ति चावल से भरी बोरी में गांजा छिपाकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलू राम कश्यप (58) बताया, जो अनुकुलदेव वार्ड, हाटकचोरा का निवासी है। तलाशी के दौरान चावल की बोरी के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बोधघाट थाना क्षेत्र में गांजा तेल के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिससे जिले में नशे के नेटवर्क को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment