शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया को आज सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था। दिनभर की पूछताछ के बाद शाम को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 30 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया सहित छह आरोपियों को सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद सभी आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे, जिनमें निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और समीर बिश्नोई भी शामिल थे।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने सुनवाई की थी। अदालत ने गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते आरोपियों को छत्तीसगढ़ में रहने से प्रतिबंधित किया था।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि आरोपी जिस स्थान पर निवास करेंगे, उसका पता संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी करीब दो साल तक जेल में बंद रहे थे। सौम्या चौरसिया को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment