बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोल कारोबार से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में GST विभाग ने आज बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की।
टीम ने ग्रुप की कोलवॉशरी और कार्यालयों में एक साथ दबिश दी और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। हिन्द कोल ग्रुप की यह इकाइयाँ क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिन्द कोल बेनिफिकेशन यूनिट के नाम से संचालित की जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, ग्रुप का संचालन राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल कर रहे हैं। ग्रुप की यूनिट गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में स्थित हैं। फिलहाल GST की टीम सभी दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155673
Total views : 8176145