छत्तीसगढ़ में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल में छापेमारी, कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर भी रेड
स्टेट जीएसटी टीम की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की चोरी के खुलासे की संभावना
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी टीम ने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल में छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तीन बड़े कोयला कारोबारियों के 10 से ज्यादा ठिकानों पर की गई, जिनमें से एक अंकिता के ससुराल से जुड़ा है।
यह रेड शुक्रवार देर शाम से जारी है और टीम को करोड़ों रुपए के जीएसटी चोरी के खुलासे की उम्मीद है। छापेमारी के तहत महावीर वॉशरी, फिल कोल बिलासपुर और पारस कोल वॉशरी के ठिकानों में भी जांच की जा रही है।
पुलिस और जीएसटी अधिकारी इस मामले में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217902
Total views : 8260111