छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में अरविन्द कुमार वर्मा ने ली शपथ

बिलासपुर में आयोजित सादे समारोह में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दिलाई शपथ


बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। यह शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को शाम 4 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय कक्ष में न्यायमूर्ति वर्मा को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली ने 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया था। इसके बाद औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता विवेक शर्मा, अधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, हाईकोर्ट रजिस्ट्री, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *