नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में भगवत गीता की एक प्रति भेंट की। पीएम मोदी ने इसे दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि गीता की शिक्षाएं लाखों लोगों के जीवन को मार्गदर्शन देती हैं।
प्रधानमंत्री ने पुतिन के सम्मान में लोक कल्याण मार्ग, 7 स्थित अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार को पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस अवसर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”
गौरतलब है कि एयरपोर्ट से पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार यात्रा के दौरान भारत-रूस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और गहरे रिश्तों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है।
Author: Deepak Mittal









