रायपुर वनडे में विराट कोहली का धमाका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

91 गेंदों में जड़ा शानदार शतक, स्टेडियम के बाहर 2 किमी लंबा जाम – एक फैन ने मैदान में घुसकर बढ़ाई हलचल

रायपुर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर धमाल मचा दिया। कोहली ने 91 गेंदों में 101 रन पूरे किए और पूरे स्टेडियम में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

टीम इंडिया का 20वां टॉस गंवाना, अफ्रीका ने चुनी गेंदबाज़ी

भारतीय टीम लगातार 20वीं बार टॉस हार गई, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने गेंदबाज़ी का फैसला किया।
टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 276 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

मैच के दौरान फैन घुसा मैदान में, सुरक्षा में खलबली

मैच के बीच एक युवक अचानक मैदान के अंदर घुस गया।

  • बाउंसरों ने उसे कंधे पर उठाकर तुरंत बाहर ले जाया

  • कुछ मिनटों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए

भीड़ का उत्साह, स्टेडियम में प्रवेश में लगी लंबी लाइनें

रायपुर में पहली बार वनडे मुकाबले को लेकर फैंस में भारी उत्साह दिख रहा है।

  • स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम

  • तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किमी लंबा जाम

  • थ्री-लेयर चेकिंग के बाद दर्शकों को एंट्री दी जा रही है

  • हजारों की संख्या में फैंस स्टैंड में मौजूद

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन राम बाबू भी स्टेडियम पहुंचे और लोगों का ध्यान खींचा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment