राज्यपाल रमेन डेका ने ट्रेनी IPS अधिकारियों को दिया संदेश—मानवीय दृष्टिकोण से करें policing

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन (ट्रेनी) अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को आम जनता के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वास्तविक छवि थानों में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों से किए जाने वाले व्यवहार से बनती है, इसलिए पुलिस अधिकारियों को हमेशा जनहित में तत्पर रहना चाहिए।

राज्यपाल डेका से यह भेंट राजभवन में हुई, जहां उन्होंने young IPS अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना ही पुलिस के मानवीय चरित्र को दर्शाता है।

भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परीवीक्षाधीन IPS अधिकारी आदित्य कुमार, अंशिका जैन, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से मुलाकात की और प्रशिक्षण एवं फील्ड अनुभव से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को कर्तव्यपालन के दौरान संवेदनशीलता, ईमानदारी और कानून के प्रति सजग रहने की सलाह दी, ताकि जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *