सूचना मिलने के बाद भी नहीं रोका हादसा, ठेका कर्मी की मौत के मामले में एसएसई सस्पेंड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। कोरबा स्टेशन यार्ड में दुर्घटना राहत वैन की पेंटिंग के दौरान हुई बड़ी लापरवाही में एक ठेका कर्मी की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोरबा में पदस्थ एसएसई जितेंद्र देवांगन को निलंबित कर दिया गया है।

घटना 24 नवंबर की सुबह हुई, जब ओएचई तार की चपेट में आने से ठेका कर्मी श्याम चौहान की मौत हो गई, जबकि प्रेम दास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद श्याम को जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत बिगड़ने पर भिलाई रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार, रेलवे के सी एंड डब्ल्यू विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह से राहत वैन की पेंटिंग का काम चल रहा था, जिसे स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार ने स्टेशन के पास रहने वाले युवकों को काम पर लगाया था। उस दिन सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ पेंटिंग का कार्य शाम 4 बजे तक चला, जिसके दौरान पावर ब्लॉक लिया गया था।

चार सदस्यीय जांच समिति—सीडीटीआई केआरबीए एसएस प्रुस्टी, एसएसई ओएचई पीके स्वामी, एसएसई सी एंड डब्ल्यू असित विश्वास और आरपीएफ एएसआई एसके शर्मा—ने अपनी रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद पावर ब्लॉक रद्द करने की लिखित सूचना एसएसई ओएचई को दी गई थी। बयान के अनुसार, अपराह्न 4:10 बजे पावर ब्लॉक रद्द हुआ और 4:20 बजे ओएचई लाइन को चार्ज कर दिया गया।

कमेटी ने माना कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसी आधार पर एसएसई को सस्पेंड कर दिया गया है। रेलवे अब मामले की आगे जांच कर रहा है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *