आंध्रप्रदेश से पकड़े गए साइबर ठगी के दो आरोपी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर दुर्ग के व्यक्ति से 48.67 लाख की ठगी, तकनीकी जांच में उजागर हुई लोकेशन, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर 48 लाख 67 हजार 500 रुपए ठग लिए थे।

पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही कई चरणों में बड़ी रकम उनके बैंक खाते से निकलती गई। बाद में पता चला कि पूरा मामला ठगी का है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना दुर्ग ने 9 अक्टूबर 2025 को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच में दोनों आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में मिली। इसके बाद एक विशेष टीम वहां भेजी गई और दो मुख्य आरोपी— पी. सत्यनागा मूर्ति (25 वर्ष) और बालाजी श्रीनू (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment