दुर्ग : नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , अवैध शराब परिवहन में चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹1,34,400 आंकी गई है, जप्त की है।
इसके साथ ही शराब परिवहन में उपयोग किया गया वाहन, मोबाइल फोन एवं नगदी भी जब्त किए गए। कुल मिलाकर ₹4,74,500 की मशरूका ज़ब्त की गई है।

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी —

1. नरेश कुर्रे, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

2. लवकेश उर्फ बबलू, निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर

3. आर्यन कुमार लहरे, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

4. प्रभू बारले, निवासी वार्ड क्रमांक 04, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *