रायपुर: जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कॉलोनीवासियों और संस्था द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल साहू, विधायक-रायपुर ग्रामीण, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मनीश राज सिंघानिया और वरिष्ठ नागरिकों ने किया। मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू ने कॉलोनीवासियों और सिंघानिया परिवार को 10वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कॉलोनी का वातावरण अत्यंत स्वच्छ और हरा-भरा है और किसी भी विकास कार्य में वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
संरक्षक राजकमल सिंघानिया ने भी सभी को बधाई दी और कहा कि कॉलोनीवासी उनके परिवार जैसे हैं, और किसी भी जरूरत पर वे आधी रात में भी उपस्थित होने के लिए तैयार हैं।
मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मितेशभाई परमार ग्रुप (गोदिया वाला) ने अपनी भक्ति प्रस्तुति दी। तत्पश्चात हुए महाआरती में अतिथिगण और कॉलोनी के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी के सूरज सिंह बघेल, विजय नथवानी, ऋषिराज सिंघानिया, कमल टंडन, प्रशांत बानी, प्रवीण वाधवानी, पवन चंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, टी.के. सरकार, सत्तु सिंह, पुरुषोत्तम छुगानी, अभय अकोलेकर, कैलाश राठी, राजेश राठी, कमलकांत टंडन, युसुफ शरीफ, परमवीर मनचंदा, शरणदीप सिंह सलूजा, अभिजीत अकोलकर, जुगलकिशोर सिंहा, कल्पना सिंहा, नवीन सिंह, रमेश भाकुनी, राजकुमारी द्विवेदी, गोकुल पटेल सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198709
Total views : 8236285