CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के विस्तार और प्रगति पर मुख्यमंत्री ने की विस्तृत चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। बैठक में राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और प्रगतिरत परियोजनाओं की पूर्णता पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने आग्रह किया कि स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर, तेज़ और सुरक्षित परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि रेल मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227385
Total views : 8272464