रायपुर/दिल्ली: छत्तीसगढ़ सरकार का प्रमुख निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में शुरू हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद की शुरुआत की।
इस आयोजन में स्टील सेक्टर, पर्यटन उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के नामी उद्योगपति और कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसर और निवेश-अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उन्हें राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्थिर एवं पारदर्शी नीतियों, तेज़ी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और सरल, समयबद्ध प्रक्रियाओं की जानकारी दे रहे हैं। यह पहल राज्य में निवेश बढ़ाने और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183368
Total views : 8215861