स्काई वॉक निर्माण के लिए एक महीने तक दो चरणों में लागू होगा नाइट वन-वे सिस्टम
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्काई वॉक का निर्माण कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 27 नवंबर से शास्त्री चौक के आसपास के दो प्रमुख मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था पूरे एक महीने तक दो चरणों में जारी रहेगी।
पहला चरण – 15 दिन
शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक तक का मार्ग वन-वे रहेगा।
दूसरा चरण – अगले 15 दिन
शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक की ओर जाने वाला मार्ग वन-वे किया जाएगा।
इसका मतलब है कि शहरवासियों को महीनेभर अलग-अलग रूट फॉलो करने होंगे। प्रशासन का कहना है कि लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए विशेष व्यवस्था
-
बंद रास्तों के प्रवेश और निकास पर रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएंगे, ताकि रात में रास्ता स्पष्ट दिखे।
-
पूरे मार्ग पर प्रशिक्षित गार्ड तैनात रहेंगे, जो वाहनों को सही दिशा में मार्गदर्शन देंगे।
-
वन-वे की शुरुआत और अंत में सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले ही रूट परिवर्तन की जानकारी मिल जाए।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह बदलाव स्काई वॉक निर्माण को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जरूरी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183352
Total views : 8215834