प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि वे प्रभु श्रीराम से अरुण साव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभयराम साव और माता का नाम प्रमिला साव है। अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से हुआ, उनसे उनका एक पुत्र है।
अरुण साव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम कर पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी की डिग्री हासिल की। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरुण साव राजनीति में आने से पहले पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202759
Total views : 8241274