सुकमा में फिर बड़ी सफलता: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 7 और माओवादी ढेर किए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने के बाद क्षेत्र में लगातार जारी अभियान

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 और माओवादी मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह मुठभेड़ ठीक उसी इलाके में चल रही है, जहां कुछ दिन पहले ही कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा को ढेर किया गया था।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और घटनास्थल पर जवान पूरी सतर्कता के साथ डटे हुए हैं। लगातार बढ़ रही सफलताओं से सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल ऊंचा है।

बताया जा रहा है कि बस्तर और देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़े नक्सल कमांडर हिडमा को मार गिराया था, जो कई हमलों का मास्टरमाइंड और लंबे समय से वांछित था।

गौरतलब है कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा हाल ही में हिडमा के घर पहुंचे थे और उसकी मां से मुलाकात कर वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। मंत्री ने हिडमा से 30 नवंबर तक सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया था, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लेकिन हिडमा ने इसका पालन नहीं किया और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया।

क्षेत्र में लगातार जारी इन सफल ऑपरेशनों से नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है और सुरक्षा बल अब आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *