5 करोड़ का धान खपाने की तैयारी में थे कोचिए, जिला प्रशासन ने किया बड़ा खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 समर्थन मूल्य खरीदी से पहले 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कोचियों पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रदेश में बीते 1 नवंबर से 16 नवंबर तक 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

सीमाओं पर सख्त निगरानी, टास्कफोर्स सक्रिय
इस वर्ष मार्कफेड द्वारा राज्य की सीमाओं पर खास निगरानी के लिए चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष टास्कफोर्स गठित की गई है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसी सिस्टम से मिले 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान के अलर्ट पर कोंडागांव जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया। निगरानी बढ़ने से अन्य राज्यों से होने वाली अवैध धान आमद पर कड़ा नियंत्रण संभव हुआ है।

जिलेवार जब्त अवैध धान (क्विंटल में)

(1 नवंबर–16 नवंबर 2025)

  • महासमुंद — 4266 (सर्वाधिक)

  • बलरामपुर — 4139

  • सूरजपुर — 1750

  • रायगढ़ — 1201

  • जशपुर — 1157

  • गौरेला–पेंड्रा–मरवाही — 967

  • कोंडागांव — 869

  • सारंगढ़–बिलाईगढ़ — 687

  • राजनांदगांव — 607

  • मुंगेली — 490

  • बलौदाबाजार — 386

  • बिलासपुर — 273

  • कोरिया — 253

  • खैरागढ़–छुईखदान–गंडई — 250

  • सरगुजा — 240

  • मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर — 228

  • दंतेवाड़ा — 220

  • बस्तर — 218

  • सक्ती — 137

  • सुकमा — 130

  • बालोद — 123

  • गरियाबंद — 122

  • जांजगीर–चांपा — 119

  • कवर्धा — 90

  • कोरबा — 85

  • रायपुर — 84

  • धमतरी — 72

  • नारायणपुर — 53

  • दुर्ग — 38

  • बेमेतरा — 32

  • मोहला–मानपुर–चौकी — 27

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि कोचियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और वास्तविक किसानों को ही लाभ मिले।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *