SIR प्रक्रिया में लापरवाही पर 7 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गणना पत्रक वितरण और अपडेट नहीं करने पर अधिकारी सख्त, दो दिन में जवाब तलब

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने वाले 7 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि इन बीएलओ द्वारा मतदाता गणना पत्रक का वितरण और जानकारी बीएलओ ऐप पर अपडेट नहीं की गई, जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ है।

नोटिस जारी किए गए बीएलओ में शामिल हैं –
कुसुमलता नागेश (माध्यमिक शाला मांझीटोला, मतदान क्रमांक 11 सारबहरा), सुशीला जायसवाल (शा. उच्चतर माध्यमिक शाला गौरेला, मतदान क्रमांक 17), ज्योति साहू (मिश्री देवी कन्या माध्यमिक शाला गौरेला, मतदान क्रमांक 23), संघवीमाला मनहर (माध्यमिक शाला भर्रापारा, मतदान क्रमांक 35 पेंड्रा), इंद्रा कुशराम (माध्यमिक शाला ठाड़पथरा, मतदान क्रमांक 58 दुर्गाधारा), दिनेश विश्वकर्मा (मतदान क्रमांक 105 नेवसा) और सरिता गुप्ता (मतदान क्रमांक 106 नेवसा)।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति यह रवैया घोर लापरवाही दर्शाता है, जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत दंडनीय है।
अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित बीएलओ दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करें। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *