एग्ज़िट पोल में बिहार में किसकी बन रही है सरकार?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ जबकि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे.

इस चुनाव में दो गठबंधनों सत्तारुढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच अहम मुक़ाबला है.

वहीं तीसरा दल जन सुराज भी पहली बार चुनावी मैदान में है.

एनडीए गठबंधन में पांच दल शामिल हैं. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की गई थी. महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, सीपीआई (एम-एल), सीपीआई और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं.

आरजेडी 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 सीटों पर, सीपीआईएमएल 20 सीटों पर, वीआईपी 13 सीटों पर, सीपीआई (एम) 4 और सीपीआई 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

बिहार चुनाव में मतदान समाप्त होने के साथ ही अलग-अलग एग्ज़िट पोल आने शुरू हो गए हैं जिसमें अधिकतर एग्ज़िट पोल में एनडीए गठबंधन के जीत के दावे किए गए हैं.

कई बार एग्ज़िट पोल और अंतिम में परिणामों अंतर देखा गया है. इसलिए ये साफ़ करना ज़रूरी है कि ये अंतिम परिणाम नहीं हैं. दो चरणों में हुए मतदान के बाद बिहार में मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी और तभी आख़िरी नतीजे सामने आएंगे.

एग्ज़िट पोल किसकी बना रहे हैं सरकार?

मैटराइज़-आईएएनएस के एग्ज़िट पोल में एनडीए को 147-167 सीटें, महागठबंधन को 70-90 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं.

इसमें बीजेपी को 65-73 सीटें, जेडीयू को 67-75 सीटें, एलजेपी (आर) को 7-0 से सीटें, हम को 4-5 सीटें और आरएलएम को 1-2 सीटें दी गई हैं.

वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 53-58 सीटें, कांग्रेस को 10-12 सीटें, वीआईपी को 1-4 सीटें और लेफ़्ट पार्टियों को 9-14 सीटें दी गई हैं.

इस एग्ज़िट पोल के मुताबिक़, एनडीए को 48 फ़ीसदी और महागठबंधन को 37 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं.

चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्ज़िट पोल में एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है.

दैनिक भास्कर के एग्ज़िट पोल में एनडीए की 145-160 सीटें और महागठबंधन की 73-91 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है.

पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल में एनडीए को 133-159 सीटें और महागठबंधन को 75-101 सीटें दी गई हैं.

पीपल्स इनसाइट के एग्ज़िट पोल में एनडीए गठबंधन के 133-148 सीटें और महागठबंधन के 87-102 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया था.

पोल डायरी के एग्ज़िट पोल में एनडीए गठबंधन के 184-209 सीटों, महागठबंधन के 32-49 सीटों और अन्य दलों के 1-5 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है.

पोलस्ट्रैट के एग्ज़िट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें और महागठबंधन 87-102 सीटें दी गई हैं.

जीत का आंकड़ा

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना ज़रूरी है.

बिहार में फ़िलहाल जेडीयू और बीजेपी के घटक दलों वाली एनडीए सरकार है और आरजेडी के तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.

बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं.

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के 11, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के 2, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं.

पिछले तीन विधानसभा चुनाव में किसे मिली कितनी सीट?

1952 से बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से 2020 तक बिहार में 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं.

साल 2005 की फ़रवरी में हुए चुनाव में सरकार नहीं बन पाने के कारण अक्तूबर में फिर से चुनाव आयोजित करने पड़े थे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *