बीजापुर ज़िले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी है। अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
मौके से इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
इस ऑपरेशन में DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा और STF की संयुक्त टीम लगी हुई है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में CRPF, CAF और बस्तर फाइटर्स की अतिरिक्त टुकड़ियाँ भेजी गई हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का खोजी अभियान जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236502
Total views : 8283965