Delhi Blast: लाल किले के पास धमाका! 9 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल…100 CCTV फुटेज खंगाल रहीं NIA, आतंकी साजिश के संकेत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजधानी दिल्ली के दिल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुआ धमाका देशभर को हिला गया। इस भीषण विस्फोट में 9 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट जैसे शक्तिशाली विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

अब यह मामला एनआईए, एनएसजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों के हवाले है। सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। धमाके की पूरी टाइमलाइन3:19 PM: सफेद रंग की Hyundai i20 कार लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में दाखिल होती है। यह करीब 3 घंटे तक पार्किंग में खड़ी रहती है। 6:48 PM: कार पार्किंग से निकलती है और पास के सुबहाशर ट्रैफिक सिग्नल की ओर बढ़ती है।

6:50 PM: जैसे ही कार ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचती है, भीषण धमाका हो जाता है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी 6 गाड़ियां और 3 ऑटो जलकर राख हो गए। 7:00 PM: दिल्ली फायर सर्विस की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इलाका तुरंत सील कर दिया गया।

7:02 PM: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीमें पहुंचीं और जांच शुरू की। 7:29 PM: करीब 37 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 7:30 PM के बाद: पुलिस ने लाल किला से बदरपुर बॉर्डर तक के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। लगभग 200 पुलिसकर्मी फुटेज की जांच में जुटे हैं। जांच एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट जांच में कार से अमोनियम नाइट्रेट के अंश मिले हैं। माना जा रहा है कि यह धमाका सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।

फरीदाबाद में भी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क साधा है।आतंकी नेटवर्क की कड़ियां धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापेमारी की है। पुलवामा के रहने वाले 38 वर्षीय तारीक अहमद डार को हिरासत में लिया गया है। उसका एक साथी, इमरान उर्फ मौलवी (शोपियां) भी रडार पर है। अब तक 13 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। केस दर्ज और आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने मामले में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एनआईए और एनएसजी की टीमें दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर हर एंगल से जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह संकेत मिले हैं कि इस घटना के पीछे एक संगठित आतंकी मॉड्यूल काम कर रहा था।देशभर में अलर्ट दिल्ली धमाके के बाद देश के कई बड़े शहरों: मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल और चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो स्टेशन, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *