देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाल किले के पास में एक कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में करीब 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। लाल किले के पास हुए इस भयानक धमाके ने न सिर्फ आसपास के इलाके को हिला दिया, बल्कि पूरे शहर को दहशत में डाल दिया।
यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लाल किला ब्लास्ट और #OperationSindoor2.O जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
Trigger warning : Disturbing content ⚠️
लाल क़िले पर हुए धमाके की आवाज और उसका झटका एक यूट्यूब चैनल के वीडियो में देखा जा सकता है।
इस वीडियो में एक व्यक्ति बातचीत कर रहा था- तभी धमाके की आवाज सुनाई दी।
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) November 10, 2025
कैमरे में कैद हुआ ब्लास्ट का लाइव मंजर:
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो लगातार सामने आ रहा है। जिसमें यूट्यूबर के इंटरव्यू लेते समय लाल किला ब्लास्ट का लाइव मंजर कैमरे में कैद हुआ।
इंटरव्यू ले रहा था ब्लॉगर, तभी हुआ ब्लास्ट:
दरअसल, जहां ब्लास्ट हुआ, उससे थोड़ी दूरी पर ही एक यूट्यूबर सड़क किनारे लोगों से इंटरव्यू कर रहा था। तभी अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और पूरा मंजर उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। कुछ ही घंटों में वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों ने उसे देखा। वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह गए। किसी ने कहा दिल दहल गया, तो किसी ने लिखा ऐसा लगा जैसे फिल्म का सीन हो।
जान बचाने के लिए इधर उधर भागे लोग:
इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डरकर भागने लगे। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग घायल हो गए और पास खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्टों के अनुसार, 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
यूजर्स ने की कड़ी कार्रवाई की मांग:
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोगों के रिएक्शनस की बाढ सी आ गई। कोई सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था, तो कोई पीड़ितों के लिए दिल दहल गया लिख रहा था। #OperationSindoor2.O ट्रेंड करने लगा और कई लोगों ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210573
Total views : 8251008