Delhi Blast LIVE Update: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, हाई इंटेनसिटी केमिकल बम का इस्तेमाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Blast Live: राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार धमाके में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं. अब तक इस ब्लास्ट के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

लेकिन, जांच एजेंसियां को एक डॉक्टर उमर पर शक गहरा रहा है. माना जा रहा है कि यह डॉक्टर कार में सवार था. इस डॉक्टर के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े हैं. यह ब्लास्ट हादसा है या फिर कोई साजिश, अभी तक जांच एजेंसियां इसको लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है.

घटना की सघन जांच जारी है. सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जांच में जुटी हैं. अभी तक की जांच में यही बता चला है कि इस विस्फोट में आई20 कार का इस्तेमाल हुआ था. इस कार का नंबर हरियाणा का है और यह गाड़ी मोहम्मद सलमान के नाम रजिस्टर्ड थी.

हालांकि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस कार की कई बार खरीद-बिक्री हुई थी. विस्फोट की इस घटना से पहले सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़े टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया था. इस घटना को लेकर पल-पल अपडेट आ रहे हैं. इस ब्लॉग में आप हमारे साथ बने रहिए. हम आपको हर पल की जानकारी से अवगत कराते रहेंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *