रायपुर की कार दिल्ली बम धमाके में क्षतिग्रस्त, घायल के बारे में तलाश जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोटक एक आई-20 कार में लगाया गया था। इसी बीच नया जानकारी सामने आई है कि विस्फोट के पास छत्तीसगढ़ की एक कार भी क्षतिग्रस्त पाई गई है। इस कार में सवार लोगों की हालत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, क्षतिग्रस्त कार मारुति फ्रॉन्स थी और इसका रजिस्ट्रेशन रायपुर के स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था। कार के मालिक बालोद के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। वाहन को उनके छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव के रूप में चला रहे थे। परिवहन विभाग और कंपनी के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का दर्ज है।

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमाके को फिदायीन हमला बताया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके वाली कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी और कथित आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद इसमें सवार थे। मामले की गहन जांच अभी जारी है और छत्तीसगढ़ कार के यात्रियों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

इस धमाके ने न केवल दिल्ली को झकझोरा है बल्कि छत्तीसगढ़ में भी परिवार और स्थानीय प्रशासन में चिंता की लहर दौड़ गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment