रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के
अध्यक्ष अमित बघेल को फरार घोषित कर दिया है। विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस उनकी तलाश तेज कर दी है।
विवादित टिप्पणी को लेकर अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही वह फरार हैं।
पुलिस ने उनकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
इसी बीच रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की जानकारी देने वालों के लिए 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
Author: Deepak Mittal








