छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के सीपत तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के अनुसार, नायब तहसीलदार ने फौती दर्ज करने और नामांतरण की प्रक्रिया के लिए रिश्वत की मांग की थी।
ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अधिकारी ने उससे 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग की है। शिकायत का गुप्त सत्यापन करने पर आरोप सही पाए गए।
इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर शिकायतकर्ता को पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए। पैसे लेते ही नायब तहसीलदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की आगे की जांच एसीबी बिलासपुर की टीम कर रही है।
Author: Deepak Mittal








