दंतेवाड़ा पुलिस ने महिला हत्याकांड का किया खुलासा, पति और चाचा गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्राम कुंदेली में पत्नी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का मामला

दंतेवाड़ा। ग्राम कुंदेली में 2 अक्टूबर 2025 को सड़क किनारे जंगल में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में पता चला कि मृतिका रीना रयामी की हत्या उनके पति राजेश रयामी ने की थी, जबकि शव को ठिकाना लगाने में उनके चाचा रमेश रयामी ने मदद की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शव को झाड़ियों में निर्वस्त्र फेंक कर घटना को ऐसा दिखाने की कोशिश की कि किसी और ने वारदात की हो। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। विशेष टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ कर और हर एंगल से जांच कर राजेश और रमेश रयामी को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि घटना की रात राजेश रयामी और पत्नी रीना के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद चाचा रमेश के साथ मिलकर शव और उसके सामान (थैला, मोबाइल) को बाइक पर लेकर गाँव से बाहर ओटेर खेत के पास फेंक दिया। घटना को रेप के बाद हत्या का दिखावा करने के लिए शव को निर्वस्त्र किया गया और सामान को फ्लाइट मोड में कर झाड़ियों में फेंक दिया गया।

मुख्य आरोपी राजेश रयामी (27 वर्ष) और रमेश रयामी (36 वर्ष) को 9 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण, रिकंस्ट्रक्शन, नक्शा और पंचनामा तैयार कर सभी साक्ष्य जब्त किए।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर और एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment