नई दिल्ली: हल्दी और दूध, भारतीय रसोई के दो स्वास्थ्यवर्धक खजाने हैं। आयुर्वेद में हल्दी के औषधीय गुणों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। जब इसे दूध के साथ रात को पीया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।
1. त्वचा की समस्याएं:
मुंहासे, दाग-धब्बे और सूजन से परेशान हैं? हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, जो त्वचा की सूजन को कम करता है और मुंहासों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। रोजाना रात को गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ बनती है।
2. जोड़ों और हड्डियों का दर्द:
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना आम है। हल्दी वाला दूध गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमता सूजन कम करती है, जबकि दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता और इम्यूनिटी:
हल्दी वाला दूध आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी बैक्टीरिया और वायरस से लड़ती है, जबकि दूध में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं। इसका नियमित सेवन सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।
नींद में सुधार:
हल्दी वाला दूध तनाव कम करता है और मस्तिष्क को शांत करता है। रात को एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से नींद गहरी और सुकून भरी होती है, जिससे सुबह तरोताजा महसूस होता है।
हल्दी वाला दूध बनाने का तरीका:
-
एक गिलास दूध हल्का गर्म करें।
-
इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
-
चाहें तो काली मिर्च या थोड़ी शहद/गुड़ मिला सकते हैं।
-
अच्छे से मिलाकर धीरे-धीरे पीएं।
Author: Deepak Mittal









