रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ी है और राजधानी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड का असर शहरवासियों को महसूस होने लगा है।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत कई जिलों में आज तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी है, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।
लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि चक्रवाती तूफान “मोंथा” का असर समाप्त हो गया है, लेकिन अब भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। इसलिए बाहर निकलते समय गर्म कपड़े और बारिश से बचने के उपाय जरूर करें।
बूढ़ा तालाब समेत कई इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
Author: Deepak Mittal









