सीतापुर में गर्भवती महिला की पति ने की डंडे से हत्या, पूरा गांव स्तब्ध

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सीतापुर। जिले में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना का मुख्य कारण था पत्नी का पड़ोसी महिला के बहकावे में आकर मायके चली जाना।

घटना की दुखद पहलू यह है कि मृतिका गर्भवती थी और सात माह का बच्चा पेट में पल रहा था। पिटाई के दौरान महिला ने पति से अपने और अपने गर्भस्थ बच्चे की जान की भीख मांगी, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा और उसने बेरहमी से उसे मार डाला।

पुलिस ने आरोपी राजू दास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, राजू दास जजगा कठरापारा का निवासी है और घर पर किराने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी मनबसिया माझी भी उसकी दुकान में मदद करती थी। हालांकि, राजू शराब का आदी था और अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।

घटना के दिन राजू काम से घर से बाहर गया था। लौटने पर उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी और दरवाजा खुला हुआ था। पड़ोसी महिला के बहकावे में आकर पत्नी अपने मायके कोट रनईटिकरा चली गई थी। इस बात से नाराज होकर राजू ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी और गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई।

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना घरेलू हिंसा और नशे की आदत के दुष्परिणाम का एक दर्दनाक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *