रायपुर में अज्ञात फायरमैन ने मचाया आतंक, पुलिस उसकी तलाश में जुटी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में बीती रात एक अज्ञात फायरमैन ने सनसनीखेज उत्पात मचाया। इस शख्स ने पेट्रोल की बोतल और माचिस का इस्तेमाल कर कई वाहनों और एक गोदामनुमा घर में आग लगा दी। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने दो एक्टिवा, एक बाइक, एक ई-रिक्शा और एक गोदाम में आग लगाई। गोदाम में रखा दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रातभर में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

स्थानीय लोग पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति इतनी देर तक पेट्रोल लेकर घूम सकता है और आगजनी कर सकता है, तो पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी।

टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

यह घटना रायपुर में सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *