दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक में 10 नवंबर 2025, सोमवार सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली दुर्ग में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
मुख्य जानकारी:
-
कुल रिक्त पद: 100
-
पदों के प्रकार: ड्युटी डॉक्टर, डेंटिस्ट, फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, नेत्र रोग सहायक (ऑफ्थाल्मिक टेक्नीशियन), नर्सिंग स्टाफ सुपरवाईज़र, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मैनेजर, लेक्चरर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आई.टी. इंचार्ज, फील्ड ऑफिसर, एकाउंटेंट, सिक्युरिटी गार्ड, मल्टीपल वर्कर, आया, कुक, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर आदि।
-
वेतनमान: ₹7,000 से ₹50,000 तक
-
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, बी.ई./बी.टेक, पैरामेडिकल टेक्नीशियन प्रमाण पत्र, नर्सिंग प्रमाण पत्र, मेडिकल टेक्नीशियन, डीसीए, पीजीडीसीए, स्नातक या संबंधित योग्यता।
आवश्यक दस्तावेज:
-
शैक्षणिक प्रमाण/अंकसूची
-
पहचान पत्र (मतदाता कार्ड/आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)
-
रोजगार कार्यालय पंजीयन पत्रक
-
छ.ग. निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र
-
दस्तावेजों की छायाप्रति
जानकारी के स्रोत:
-
Chhattisgarh Rozgar App
-
Facebook: facebook.com/mccdurg
-
रोजगार कार्यालय सूचना पटल
इच्छुक आवेदक समस्त दस्तावेज लेकर कैम्प में समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8189046
Total views : 8223616