कोरबा में दुखद घटना, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत
कोरबा। जिले के मानस नगर बस्ती में 21 सितंबर को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के परिजन गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और ससुराल पक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने दामाद और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतका यामिनी विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी अमोरा, अकलतरा (जांजगीर-चांपा) की शादी 17 मई 2023 को अनिल विश्वकर्मा, निवासी मानस नगर, कोरबा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ महीने सब ठीक रहे, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने लगे।
मृतका की मां श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि तीज पर जब बेटी मायके आई थी, तब उसने बताया था कि ससुराल वाले दहेज में 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पति अनिल अक्सर दूसरी महिला से संबंध को लेकर विवाद करता और मारपीट भी करता था। लगातार प्रताड़ना और मानसिक तनाव से परेशान होकर यामिनी ने 21 सितंबर 2025 को फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी पति और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236896
Total views : 8284445