रायपुर इंडोर स्टेडियम में गूंजा ‘वंदे मातरम्’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम और राष्ट्रधर्म की भावना का प्रतीक है यह गीत
रायपुर। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज ‘वंदे मातरम्’ की गूंज ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल हुए और राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “वंदे मातरम्” मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम, कृतज्ञता और राष्ट्रधर्म की भावना का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर मातृभूमि की वंदना की है।
सीएम साय ने आगे कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक सिक्के का जारी होना एक ऐतिहासिक क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है, जिसने सदैव राष्ट्रीय गौरव, एकता और आत्मसम्मान की ज्योति प्रज्वलित की है। यह मातृभूमि की शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है, साथ ही भारत की एकता और आत्मगौरव की काव्यात्मक अभिव्यक्ति है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199336
Total views : 8237051