ऑपरेशन मुस्कान: पथरिया पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पथरिया पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया था और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 188/2025 के तहत दर्ज मामले में प्रार्थी ने 10 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितंबर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने गुमशुदा बालिका और अज्ञात आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास जारी रखे।

विश्वसनीय मुखबिरों की मदद से 3 नवंबर 2025 को आरोपी रघुनंदन मरकाम (उम्र 20 वर्ष, निवासी लखोदना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर) के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया।पीड़िता का कथन दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा शादी का लालच देकर भगा ले जाना और दुष्कर्म करना सिद्ध हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस तथा 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में गुम बालक-बालिकाओं की बरामदगी और महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। अतिपुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस ने लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज की।

इस सफलता में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, प्र.आर. जगदीश प्रसाद कोशले, आर. मिथलेश सोनवानी, राजीव पटेल, विनोद बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव, बालकृष्ण मरकाम, राजतिलक बंजारे तथा म.आर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।’ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस महिला और बालिका सुरक्षा पर जोर दे रही है, ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *