मुंगेली जिले में शिक्षा की गुणवत्ता पर सख्ती: चकरभठा स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, 13 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली :  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एल.पी. डाहिरे ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य सहित कुल 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।DEO श्री डाहिरे ने बताया कि अनुपस्थिति से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में पाए गए अनुपस्थित शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवागंन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरूषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल शामिल हैं। सभी को नोटिस थमाया गया है।यह कार्रवाई जिले के अन्य स्कूलों में भी जारी रहेगी, ताकि शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *