बड़ी ख़बर : बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन लालखदान और गतौरा स्टेशन के बीच पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है, हालांकि अब तक किसी गंभीर जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही ठप हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक ही पटरी पर दो ट्रेनों का आ जाना रेलवे विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
वहीं, रेलवे प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *