रायपुर के आसमान में 5 नवंबर को सूर्य किरण टीम का रोमांचक एयर शो

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर के आसमान में 5 नवंबर को सूर्य किरण टीम का रोमांचक एयर शो

रायपुर: भारतीय वायुसेना की एरोबेटिक सूर्य किरण टीम 5 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर रोमांचक प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले इस प्रदर्शन में टीम के 9 फाइटर प्लेन शामिल होंगे।

सूर्य किरण टीम के लीडर अजय दशरथी और अन्य सदस्यों ने स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि यह प्रदर्शन युवाओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आकर्षित करने और देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस एयर शो में छत्तीसगढ़ के फाइटर पायलट गौरव पटेल भी भाग लेंगे।

टीम के 140 सदस्य, जिसमें 12 फाइटर पायलट, 3 इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं, पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान वायुसेना द्वारा कमेंट्री भी की जाएगी।

शेड्यूल और खासियत:

  • रिहर्सल: 4 नवंबर

  • फाइनल शो: 5 नवंबर, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

  • प्रदर्शन में प्लेन द्वारा हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर, डान जैसी मनूवर फार्मेशन दिखाई जाएगी

  • फाइटर प्लेन तिरंगा लहराते हुए 100 फीट से 10,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरेंगे

  • शो लगभग 30-35 मिनट चलेगा और इसे 10-15 किमी दूरी से दर्शक आसानी से देख सकेंगे

टीम में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित HAK Mark 123 विमान शामिल हैं। एयर शो का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना भी है। सूर्य किरण टीम अब तक देश-विदेश में 700 से अधिक एयर शो कर चुकी है और हाल ही में थाईलैंड में भी प्रदर्शन कर चुकी है।

इस प्रदर्शन में टीम के कठोर 8 महीने के प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय का अनुभव दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार पल साबित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *