बेमेतरा डिफेंडर कार हादसा: 2 करोड़ के जेवर चोरी का आरोप, पुलिस की संलिप्तता पर सवाल
बेमेतरा: 25 अक्टूबर को हुए चर्चित डिफेंडर कार हादसे में अब नया मोड़ सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के आरोपित मेहर सलूजा के पिता बलमीत सलूजा ने पुलिस पर लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी का आरोप लगाया है।
बलमीत के अनुसार, चोरी में एक रानी हार, 12 लेडीज अंगूठी, 15 जेंट्स अंगूठी, मोटी जेंट्स चेन, तीन मोती चैन, तीन मंगलसूत्र, चार चूड़ी-ब्रेसलेट और अन्य जेवर शामिल हैं, जिनका कुल वजन लगभग एक किलो है। बलमीत ने बताया कि घर में चौकीदारी के लिए पुलिस के जवान तैनात थे और इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति का आना संभव नहीं था।
उन्होंने आगे कहा कि गाड़ी की चाबी लेने के लिए पुलिस के साथ जब घर पहुंचे, इसका रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने किया, जिससे चोरी की पुष्टि की जा सकती है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, जेवर गायब होने के बाद बलमीत सलूजा कोतवाली पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस का विलंब हुआ। बलमीत ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले में पुलिस की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181049
Total views : 8212723