कक्षा 9 की छात्रा ने अरपा नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कक्षा 9 की छात्रा ने अरपा नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर: शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं की छात्रा अदिति ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अदिति राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बीती रात पढ़ाई कर रही छात्रा अचानक कमरे से बाहर निकली और तेजी से घर से बाहर दौड़ पड़ी। उसकी बड़ी बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई

स्थानीय लोगों और परिवार की मदद से सरकंडा थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और कुछ देर बाद छात्रा का शव बरामद किया। मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना रात डेढ़ बजे की है। घर में ऊपर के कमरे में वे और उनकी पत्नी आराम कर रहे थे, जबकि नीचे दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। अचानक अदिति कमरे से बाहर दौड़ निकली और पुल से नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment