नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर के लाखों पेंशनधारकों के लिए एक अहम घोषणा की है। अगर आप भी सरकारी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की है।
तय समय में सर्टिफिकेट जमा न करने पर दिसंबर से आपकी पेंशन रोक दी जा सकती है।क्या है जीवन प्रमाण पत्र और क्यों जरूरी है यह
जीवन प्रमाण पत्र यानी Life Certificate एक ऐसा दस्तावेज है, जो यह साबित करता है कि पेंशनधारक जीवित हैं और उन्हें पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। इसे जमा करना हर पेंशनर के लिए अनिवार्य होता है ताकि धोखाधड़ी और फर्जी पेंशन भुगतान से बचा जा सके। सरकार के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन का पैसा सही व्यक्ति तक पहुँचे और मृत पेंशनरों के नाम पर भुगतान न हो।
किस उम्र के पेंशनरों के लिए कब तक है समयसीमा
सरकार ने उम्र के आधार पर अलग-अलग तारीखें तय की हैं, ताकि सभी को प्रमाणपत्र जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 80 वर्ष और उससे अधिक के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर, वहीं, 60 से 80 वर्ष के बीच के लिए 30 नवंबर हैं। जो पेंशनधारक इन तारीखों का पालन करेंगे, उनकी पेंशन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।
अब डिजिटल तरीके से जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशनधारक निम्न माध्यमों से घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं, Jeevan Pramaan Portal (jeevanpramaan.gov.in), UMANG App, Face Authentication App, वीडियो पहचान (V-CIP), सफल ऑथेंटिकेशन के बाद पेंशनर को Jeevan Pramaan ID SMS के माध्यम से प्राप्त होती है, जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों के लिए घर बैठे सुविधा
जो वरिष्ठ नागरिक या बीमार पेंशनर स्वयं बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए सरकार ने डोरस्टेप सर्विस शुरू की है यह सुविधा दो माध्यमों से मिलती है: IPPB (India Post Payments Bank), PSB Alliance Doorstep Banking, पेंशनर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं या Post Info App और ccc.cept.gov.in/ServiceRequest/request.aspx वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अनुरोध भेज सकते हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181049
Total views : 8212723