राज्योत्सव की रौनक: मुंगेली में विकास की 25 वर्षीय यात्रा का भव्य प्रदर्शन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विधायक मोहले व कलेक्टर की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों ने दिखाई राज्य की उपलब्धियां

अनुज शर्मा के गीतों से गूंजा स्टेडियम, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 03 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में राज्योत्सव का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ अभिनव कुमार, एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधायक विक्रम मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। जनसंपर्क, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग आदि विभागों के स्टॉलों पर राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को जीवंत रूप से दर्शाया गया।

विधायक श्री मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी की सराहना की। उन्होंने पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। विधायक श्री मोहले ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इन 25 वर्षों में जनसहभागिता और शासन की संवेदनशील नीतियों से जो प्रगति की है, वह सराहनीय है।

मुख्य अतिथि श्री मोहले सहित अन्य अतिथियों ने स्टालों का किया अवलोकन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने रजत जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य गठन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 01 नवंबर 2000 को इसे अलग राज्य का दर्जा दिया। उस समय शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसे क्षेत्रों में जिला पिछड़ा था, लेकिन राज्य गठन के बाद स्थिति बदली और आज मुंगेली विकास की दिशा में अग्रसर है।

25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ऊर्जा से भरपूर युवावस्था में पहुंच चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क विकास के सभी आयामों में प्रगति हुई है। स्कूल-कॉलेजों का विस्तार, जिला चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो रहा है। यह उत्सव हमारी विकास और संघर्ष यात्रा का प्रतीक है।कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति के साथ मुंगेली जिले ने भी 01 जनवरी 2012 को गठन के बाद कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

पुरातन परंपराओं और संस्कृति को समेटे यह जिला अब समृद्धि और आधुनिकता की नई इबारत लिख रहा है। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों पर पारदर्शी ढंग से हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वय वंदना कार्ड निर्माण में 97.7 प्रतिशत कवरेज के साथ मुंगेली राज्य में प्रथम है। प्रधानमंत्री आवास योजना से 67 हजार से अधिक परिवारों को पक्का घर मिला। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 91 हजार किसान लाभान्वित हुए। जल जीवन मिशन से 240 गांवों के 68 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की बधाई दी।

पद्मश्री अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गीतों ने बांधा समा, उमड़ा जनसैलाब

राज्योत्सव के शुभारंभ पर प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीतों से मंच पर ऐसा समा बांधा कि पूरा स्टेडियम लोकसंगीत की धुनों से गूंज उठा। कार्यक्रम देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा और आमजन उत्साहित नजर आया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और पारंपरिक गीत-संगीत के माध्यम से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की भावना को साकार किया गया। समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण

कार्यक्रम में विधायक श्री मोहले एवं अतिथियों ने हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। मत्स्य पालन विभाग से 05 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं महाजाल, आदिवासी विकास से 04 को मोची पेटी एवं औजार, कृषि से 04 को निःशुल्क पावर स्प्रेयर, स्वास्थ्य से चार को आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड, जिला अंत्योदय सहकारी विकास समिति से 10 को 10-10 हजार रुपये के चेक, उद्यानिकी से 05, श्रम से 02, समाज कल्याण से 04 को श्रवण यंत्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से 05, सीएसईबी से 05 को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रमाण पत्र तथा खेल विभाग से 10 को बॉक्सिंग किट प्रदान की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *