नियद नेल्लानार योजना का क्षेत्रफल हुआ दोगुना : CM विष्णुदेव साय
सुरक्षा कैंप से अब 10 किमी तक होगा विकास, SIR पर बोले – विपक्ष अवसरवादी राजनीति कर रहा है
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि बस्तर की नियद नेल्लानार योजना का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है। अब सुरक्षा कैंप से सिर्फ 5 किलोमीटर नहीं बल्कि 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर योजना के दायरे का विस्तार किया गया है ताकि विकास की रोशनी अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा कैंप के कारण 327 गांव पुनः आबाद हुए हैं, जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय लोग फिर से नक्सलवाद की राह पर न जाएं।
“नक्सलवाद खत्म कर देना बड़ी बात नहीं, विकास ही स्थायी समाधान”
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद को केवल खत्म करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विकास के जरिए स्थायी शांति कायम करना ही वास्तविक जीत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर को नक्सलमुक्त और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
SIR प्रक्रिया पर बोले – “छत्तीसगढ़ में हम स्वागत करते हैं”
राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में हम SIR का स्वागत करते हैं।” उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “विपक्ष केवल अवसरवादी राजनीति कर रहा है। उनकी बातों में कोई तथ्य नहीं है, वे सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक बस्तर के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं और विकास योजनाएं पहुंचे, ताकि नक्सलवाद की जड़ें पूरी तरह समाप्त की जा सकें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164995
Total views : 8190817