तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती
लोककला की जीवित प्रतीक पंडवानी गायिका के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रविवार दोपहर रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके साथ डॉक्टर शिखर अग्रवाल और चिकित्सकीय स्टाफ भी मौजूद हैं। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर आगमन के दौरान फोन पर तीजन बाई से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

पंडवानी लोककला की अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उनका “दुशासन वध” प्रसंग पर किया गया शक्तिशाली प्रदर्शन आज भी दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय माना जाता है। तीजन बाई ने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दी है।

1980 में वे भारत की सांस्कृतिक राजदूत के रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की यात्रा कर चुकी हैं।

सम्मान और उपलब्धियों की लंबी सूची

तीजन बाई को अपने योगदान के लिए अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है —

  • 1988: पद्मश्री

  • 1995: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

  • 2003: पद्मभूषण

  • 2007: नृत्य शिरोमणि सम्मान

  • 2017: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से डी.लिट की मानद उपाधि

  • 2019: पद्म विभूषण

  • फुकुओका पुरस्कार (जापान) और कुल चार डी.लिट उपाधियाँ

तीजन बाई की कला और व्यक्तित्व ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कला जगत और प्रशंसकों में चिंता व्याप्त है, और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *